फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   annoyed ward members appeal to mp vijay kumar dubey

नगर पंचायत के सभासदों और अध्यक्ष के पुत्र के बीच खींचतान का मामला सांसद तक पहुंचा

Fri, 17 Jul 2020 06:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
annoyed ward members appeal to mp vijay kumar dubey
खड्डा नगर पंचायत के सभासद अपनी शिकायत लेकर सांसद विजय दूबे के पास पहुंचे। - फोटो : KUSHINAGAR
नगर पंचायत के सभासदों और अध्यक्ष के पुत्र के बीच खींचतान का मामला सांसद तक पहुंचा
विज्ञापन

खड्डा। नगर पंचायत के सभासदों और अध्यक्ष प्रतिनिधि के बीच का विवाद सांसद के समक्ष पहुंच गया। सभासदों ने अध्यक्ष व उनके पुत्र तथा इओ पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सांसद ने एसडीएम से जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नगर पंचायत के 12 सभासदों ने अध्यक्ष, अध्यक्ष के प्रतिनिधि और ईओ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है। सभासदों का कहना है कि अध्यक्ष दो साल से बोर्ड की बैठक में आई ही नहीं। सभी कार्य उनके पुत्र ही प्रतिनिधि बनकर संपादित करते हैं। नगर पंचायत के ईओ भी नियमों का पालन कराने के बजाय अध्यक्ष के पुत्र के इशारे पर कार्य करते हैं। शुक्रवार को सभासद अपनी बात लेकर सांसद विजय दूबे के सेखुई स्थित आवास पर पहुंचे। सांसद को पत्र देकर सभासदों ने कहा कि कि अध्यक्ष के स्थान पर उनके पुत्र कार्य कर रहे हैं। ईओ देवेश मिश्रा बिना बोर्ड की सहमति के ही कार्य करा रहे हैं। जो उपकरण या वाहन सही हैं, उनको भी बिना तकनीकी सिफारिश के ही कंडम बता खरीदारी की जा रही है। ईओ बगल के जनपद के रहने वाले हैं और वे स्थानीय राजनीति में भी हस्तक्षेप करते हैं। अध्यक्ष रुखसाना लारी के पुत्र नासिर लारी और ईओ देवेश मिश्रा ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद व राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सांसद विजय कुमार दूबे ने बताया कि सभासदों ने अध्यक्ष की अनुपस्थिति और अध्यक्ष के पुत्र व ईओ पर मनमानी तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए गाइड लाइन है। इसका उल्लंघन नहीं होना चाहिए। एसडीएम से प्रकरण की जांच कराई जाएगी। अगर सभासदों के आरोप सही पाए गए तो निश्चित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed