फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Announces election boycott

चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की

Fri, 17 Feb 2017 11:23 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Announces election boycott
मतदान न करने की एलान किया - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्र के ग्राम सभा सोहनी के लोगों ने मौन नाले से 30 वर्ष से हो रहे नुकसान को लेकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। शुक्रवार को गांव के लोगों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी लिखा बैनर हाथ में लेकर गांव का भ्रमण किया। अपने इरादे से जिला प्रशासन को अवगत कराने के लिए गांववालों ने डीएम को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजा है।       
विज्ञापन

महराजगंज से होकर इंदरपुर के रास्ते जनपद में प्रवेश करने वाले मौन नाले के पानी से हर साल इंदरपुर, सोहनी, कारीतीन, भड़सर, पटखौली, मेहड़ा, घिवही, गंभीरपुर, खैरेटवा सहित कई गांवों के किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि किसानों की इस समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखाते।      
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे इन गांवों के लोग सोहनी में एकत्र हुए और चार मार्च को होने वाले मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इसके बाद बैनर लेकर लोगों ने गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान शशिंद्र कुमार पांडेय, रामसनेही यादव, बसंत प्रसाद, हरिद्वार सिंह, मनीष दीक्षित, रामप्रीत, सुधीर कुमार, विजय यादव, रामनयन सिंह, विरेंदर कुमार, प्रहलाद, रामधारी, श्रवण सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed