फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Announcement of not playing DJ in Eid Miladunnabi procession

Kushinagar News: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में डीजे न बजाने का ऐलान

Fri, 13 Sep 2024 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Announcement of not playing DJ in Eid Miladunnabi procession
पडरौना शहर में डीजे तेज अवाज में नही बजाने को लेकर बैठक करते मु​स्लिम समाज के लोग।स्रोत-सोशल मी
-अंजुमन गर्ल्स स्कूल कैंपस में उलेमाओं ने बैठक कर समाज के लोगों से की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मरकजी दर्सगाह दारुल उलूम अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद के तत्वाधान में अंजुमन गर्ल्स स्कूल कैंपस में बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ उलेमाओं की बैठक हुई। इस दौरान जुलूस-ए-मोहम्मदी में तेज आवाज में डीजे नहीं बजाने की अपील करते हुए आपसी सौहार्द के साथ ईद मिलादुन्नबी बनाने को कहा। बैठक की शुरुआत केरत व नातिया कलाम से हुई l
नायब सदर मुश्ताक अहमद कुरैशी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में डीजे का प्रयोग करने से बचें। शांति व आपसी भाईचारे के साथ जुलूस निकाला जाए, डीजे की आवाज इंसान को झकझोर देती है। डीजे का समाज से बहिष्कार करने की जरूरत है। इसमें सभी का सहयोग करें, नाजिम इंजी. शाकिरुल्लाह अंसारी ने कहा कि डीजे की तेज आवाज से व्यक्ति गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहा है l डीजे को मेडिकल साइंस में जानलेवा बताया गया है, डीजे की तेज आवाज से आदमी एंट्रियल फेब्रिलेशन का शिकार हो जाता है। इसकी वजह से इंसान के शरीर में खून के थक्के बनने, स्ट्रोक व हर्ट फेल होने की समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

बैठक में रेयाज खान, मौलाना रहमतुल्लाह, जमील आयशी, अरमान खान, हाफिज इश्तियाक, मौलाना अब्दुल्लाह ने भी बयान किया। इस दौरान कारी आफताब आलम, मुफ्ती रजाउल मुस्तफा, बेचू खान, अनवर राईनी, हाफिज नूर अली, हाफिज असलम, हाफिज अलाउद्दीन, असगर राईनी, मौलाना नियमतुल्लाहा, अशरफ अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed