फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ann mahotsav

अन्न महोत्सव की तैयारियां पूरी

Wed, 04 Aug 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
ann mahotsav
मैनपुर कोट कंपोजिट विद्यालय में आयोजित होगा अन्न महोत्सव
विज्ञापन

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
चयनित पांच लाभार्थियों से भी प्रधानमंत्री करेंगे बातचीत
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीनगर)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत ब्लॉक के मैनपुर कोट कंपोजिट विद्यालय में अन्न महोत्सव की सभी तैयारियां बुधवार रात तक पूरी कर ली गईं। जिला प्रशासन की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री से बातचीत करने वाली योजना में चयनित पांच लाभार्थियों को प्रशिक्षित भी किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रदेश के 10 जिलों के लाभार्थियों वे सीधे संवाद भी करेंगे। इसके लिए मैनपुर गांव के मुसहर समुदाय के पांच लोगों को चुना गया है। अन्न महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर बुधवार की सुबह 10 बजे ही डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, बीडीओ रत्निका श्रीवास्तव, डीएसओ दिलीप कुमार आदि कंपोजिट विद्यालय मैनपुर कोट पहुंचकर तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन

यहीं से 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश स्तरीय इंसेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था।
ताकि बारिश से न हो व्यवधान
कसया। मैनपुर कोट में बृहस्पतिवार को होने वाले अन्न महोत्सव को लेकर 75 गुणा 85 फीट में जर्मन हैंगर पंडाल बनाया गया है। जिससे बारिश होने पर भी कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो। पंडाल में वीआईपी समेत 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईसी हेड क्वार्टर नई दिल्ली से जुड़ा स्थल
कार्यक्रम स्थल मैनपुर कोट कंपोजिट विद्यालय को दूर संचार विभाग ने केबिल बिछाकर एनआईसी हेड क्वार्टर से जोड़ दिया है। इसका डेमो भी हुआ। पीएमओ में बैठे अधिकारियों ने जिला स्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर तैयारियों का जायजा भी लिया।
इन लाभार्थियों से प्रधानमंत्री करेंगे बातचीत
पानमती पत्नी राजू, अमलावती पत्नी पारस, मनभावती पत्नी रामनरेश, सुभावती पत्नी मुंद्रिका और भानमती।
हर ब्लॉक के लिए जनप्रतिनिधि नामित
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निशुल्क बैग वितरण के लिए पडरौना नगरपालिका सहित सेवरही नगर पंचायत तथा सभी 14 ब्लॉकों के अंतर्गत 20 स्थानों पर बैग वितरण के लिए जनप्रतिनिधि नामित कर दिए गए हैं। इनमें विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, गंगा सिंह कुशवाहा, जटाशंकर त्रिपाठी, पवन केडिया, पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, कई ब्लॉक प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी रहेंगे मौजूद
अन्न महोत्सव के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी पीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह कसया क्षेत्र के दीनापट्टी गांव में इस योजना का शुभारंभ भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed