फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anjali-Ankit tops in 600 meters race

600 मीटर की दौड़ में अंजली-अंकित अव्वल

Tue, 05 Oct 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Anjali-Ankit tops in 600 meters race
600 मीटर की दौड़ में अंजली-अंकित अव्वल
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय मिल्की रसूलपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। क्षेत्र के मिल्की रसूलपुर स्थित नवोदय विद्यालय परिसर में मंगलवार को हरैया बुजुर्ग न्याय पंचायतस्तरीय बेसिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सफल प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य एससी राय ने कहा कि बच्चों के भीतर सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद बेहद जरूरी है। इसलिए इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिभाग करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने बीईओ अनूप गुप्ता के साथ प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सबसे पहले प्राथमिक स्तर की 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक वर्ग में सनी और बालिका वर्ग में काजल, 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में समर सिंह व बालिका वर्ग में लाडली को प्रथम स्थान मिली। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर की हुई 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कृष्ण ठाकुर, बालिका वर्ग में आफरीन, 200 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग के अंकित व बालिका वर्ग में आफरीन, 600 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में अंकित व बालिका वर्ग में अंजली और 400 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग की प्राथमिक स्तर पर ममता ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंत में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, करूणा निधि त्रिपाठी, गीता चतुर्वेदी, अतुल गुप्ता, श्रीनिवास शर्मा, रंजीत प्रसाद, वाजिद अली, विनोद सिंह, प्रियंका सिंह, अर्चना सिंह, चंद्रप्रभा चौधरी, शालू आदि मौजूद रहीं। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार संविलयन विद्यालय जोकवा खुर्द में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सपना व गौरी और बालक वर्ग में अर्जुन, जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में हसमत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कबड्डी में जोकवा खुर्द की टीम विजयी रही। इस दौरान कलमदानी सिंह, क्रांतिकीरण सिंह, अशोक कुमार, अंजना सिंह, अलका वर्मा, मोनिका शर्मा, मल्लिका राय, रीना, शिल्पा सिन्हा, सुनैना कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed