{"_id":"5f1ecd078ebc3ea072615c83","slug":"animals-dead-due-to-current-kushinagar-news-gkp359634025","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से मवेशी मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से मवेशी मरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से मवेशी मरे
रामकोला। क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव में सोमवार सुबह बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने गाय और बछिया की मौत हो गई। नाराज लोगों ने जर्जर तार-पोल बदलने की मांग की।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में कई वर्ष पहले लगे बिजली के तार-पोल जर्जर होकर आए दिन टूट जा रहे हैं। करीब एक वर्ष पूर्व साहबगंज गांव की एक महिला तथा उसकी बेटी बुरी तरह झुलस गई थी। गांव के जयराम सिंह भी चपेट में आ गए थे। इन लोगों ने चेताया कि यदि एक सप्ताह में जर्जर तार-पोल नहीं बदले गए तो एक्सईएन और एसडीओ का घेराव किया जाएगा। इस दौरान विजय गौतम, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सिंह, हरि सिंह, अभिनेश यादव, जनार्दन गुप्ता, बाबूलाल, असगर अली, सत्यदेव प्रसाद, राजेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।