{"_id":"62f009cda3e71116a90b85dd","slug":"animal-smuglar-caught-in-encounter-kushinagar-news-gkp446404811","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: कुशीनगर मुठभेड़ में एक पशु तस्कर गिरफ्तार, दो बदमाश हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: कुशीनगर मुठभेड़ में एक पशु तस्कर गिरफ्तार, दो बदमाश हुए फरार
Mon, 08 Aug 2022 10:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:58 AM IST
सार
पुलिस ने तस्करों के कब्जे से आठ पशुओं को मुक्त कराया। घायल पशु तस्कर को तमकुहीराज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के करमहिया निवासी पशु अशफाक अंसारी (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तमकुहीराज थाना क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर।
- फोटो : KUSHINAGAR
विस्तार
कुशीनगर जिले में तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत तमकुहीराज-समउर मार्ग पर स्थित झरही नदी किनारे रविवार की सुबह पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गई। ये तस्कर प्रतिबंधित पशुओं को लेकर पिकअप से बिहार की तरफ जा रहे थे। मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने तस्करों के कब्जे से आठ पशुओं को मुक्त कराया। घायल पशु तस्कर को तमकुहीराज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के करमहिया निवासी पशु अशफाक अंसारी (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तमकुहीराज पुलिस और स्वॉट टीम को तमकुहीराज-समउर मार्ग से प्रतिबंधित पशुओं को ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में पिकअप आते दिखा। पुलिस ने रोककर तलाशी लेने की कोशिश की तो तस्कर उतरकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जिससे वह गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में तमकुहीराज थाने के एसओ अश्वनी कुमार राय ने बताया कि महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के करमहिया निवासी पशु तस्कर अशफाक अंसारी के पैर में गोली लगी है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।