फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Animal smuggling accused shot in encounter with police

पुलिस से मुठभेड़ में पशु तस्करी के आरोपी को लगी गोली

Sun, 19 Jun 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggling accused shot in encounter with police
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस टीम ने पकड़ा। - फोटो : KUSHINAGAR
पुलिस से मुठभेड़ में पशु तस्करी के आरोपी को लगी गोली
विज्ञापन

डिबनी बंजरवा/पडरौना (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के लतवा बाजार में शनिवार की सुबह पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के रोकने पर बदमाश ने गोली चलाकर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
पूछताछ में बदमाश की पहचान जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर, टोला सुकरौली निवासी असलम के रूप में हुई। छानबीन में पता लगा कि वह पशु तस्करों का साथी है। उसके पास से एक बाइक, तमंचा, कारतूस और 43 सौ रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ में जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिले की सर्विलांस सेल, पशु तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। शनिवार की सुबह सर्विलांस सेल प्रभारी राज प्रकाश सिंह को जानकारी मिली कि पशु तस्करों के गिरोह का बदमाश फोरलेन के लतवा बाजार मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पांडेय मुन्नीपट्टी के समीप सक्रिय है। तरयासुजान पुलिस और स्वॉट टीम ने बदमाश की जानकारी लेकर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। वह पुलिस पर गोली चलाकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी से भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना बचाव करते हुए पुलिस टीम ने भी गोलियां चलाईं। बदमाश के दोनों पैरों में गोलियां लगीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी असलम ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोरखपुर सहित अन्य जगहों से पशु तस्करी करता है। 14 जून को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार फ्लाईओवर पर तरयासुजान थाने के हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव को वाहन से कुचले जाने की घटना में वह भी शामिल था। पकड़े गए असलम पर गोरखपुर के शाहपुर, कैंट, गुलरिहा, कुशीनगर के पटहेरवा सहित अन्य थानों में जानलेवा हमला करने, पशु क्रूरता करने, जानमाल की धमकी देने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज है।

इस बारे में तरया सुजान के प्रभारी निरीक्षण कपिल देव चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का है। गोरखपुर जनपद सहित कई जगहों पर उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उपचार के बाद पकड़े गए बदमाश को जेल भेजने की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed