{"_id":"65c93e916f78252ffb0cf4d8","slug":"animal-smuggler-shot-in-encounter-with-police-two-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-112372-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस से मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को लगी गोली, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस से मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को लगी गोली, दो गिरफ्तार
Mon, 12 Feb 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर अब्दुल अजीज।
पडरौना।
एनएच-28 पर हाटा कोतवाली के पगरा गांव के पास शनिवार देर रात पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को दबोच लिया। मुठभेड़ में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिसका पुलिस कस्टडी में मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पिकअप से छह गोवंश भी बरामद किए हैं।
हाटा कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि एनएच-28 से पशु तस्कर पिकअप से गोवंश लेकर बिहार जा रहे हैं। पुलिस ने पगरा गांव के पास पशु तस्करों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख पशु तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए खेतों के रास्ते भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पशु तस्कर पटहेरवा थाना क्षेत्र के कुचिया मठिया पोखरभिंडा गांव निवासी अब्दुल अजीज के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी गोपालगंज के माजागढ़ थाना क्षेत्र के धुलिया गांव निवासी मोहम्मद वसीम को दबोच लिया। दोनों तस्करों के पास से पुलिस ने एक-एक तमंचा बरामद किया है। घायल अब्दुल अजीज को पुलिस हाटा सीएचसी ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, अब्दुल अजीज शातिर पशु तस्कर है। इसका नेटवर्क पूर्वांचल के कई जिलों के अलावा बिहार तक फैला है। इस पर कुशीनगर के अलावा गोरखपुर, संतकबीरनगर जिले में भी केस दर्ज हैं।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पशु तस्करों पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसके सरगना की तलाश की जा रही है।