{"_id":"6508008da1c70ec0b007a978","slug":"animal-smuggler-shot-in-encounter-reward-was-rs-25-thousand-arrested-in-kushinagar-2023-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली, 25 हजार का था इनामी; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली, 25 हजार का था इनामी; गिरफ्तार
Mon, 18 Sep 2023 01:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:19 PM IST
सार
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा नहर के पास रविवार की देर रात तुर्कपट्टी व विशुनपुरा पुलिस के साथ संयुक्त मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
कुशीनगर समाचार
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में रविवार की देर रात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा नहर के पास पुलिस और पशु तस्कर में मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से पशु तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कट्टा-कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ पडरौना कोतवाली, विशुनपुरा और तुर्कपट्टी थाने में पशु तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा नहर के पास रविवार की देर रात तुर्कपट्टी व विशुनपुरा पुलिस के साथ संयुक्त मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने मूक बधिर विद्यालय में बच्चों से की मुलाकात, प्रदर्शनी को देखकर की सराहना
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और विशुनपुरा के एसएचओ रामसहाय चौहान के नेतृत्व में दोनों थानों की फोर्स सीताराम चौराहा पर वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने बिहार की तरफ से आ रहे एक बाइकसवार को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक घुमाकर गांव के रास्ते भागने लगा।
इसे भी पढ़ें: ताल जहदा सीलिंग मामला: हम तैयार तो कर दिया केस...जो नहीं छोड़ रहे कब्जा उन पर मेहरबानी
दोनों टीमों ने अलग-अलग दिशा से उसे सपही टड़वा नहर के पास घेर लिया। अपने को घिरा देखकर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम आलमगीर है, जो पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज कराया और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।