फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गोरखपुर में सीएम योगी ने मूक बधिर विद्यालय में बच्चों से की मुलाकात, प्रदर्शनी को देखकर की सराहना

Mon, 18 Sep 2023 05:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Sep 2023 05:27 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि गोरखपुर में बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों का जीडीए और नगर निगम के सहयोग से कायाकल्प कराया जा रहा है। उन्हें हाईक्लास पब्लिक स्कूल जैसा बनाने का कार्य हो रहा है। इसी तरह इंटर कॉलेजों में स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का कार्य युद्धस्तर पर हो रहा है।

विज्ञापन
CM Yogi met children in deaf and dumb school at Gorakhpur
मूक बधिर विद्यालय में बच्चों से मिलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार को मूक बधिर (दिव्यांग) विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने हुमायूंपुर मोहल्ले में स्थित मूक बधिर विद्यालय में बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को भी देखा और सराहना की।

 

 

CM Yogi met children in deaf and dumb school at Gorakhpur
मूक बधिर विद्यालय में बच्चों से मिलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को हुमायूंपुर स्थित राजकीय मूक बधिर विद्यालय (संकेत) में पढ़ने वाले बच्चों से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर इन मूक व श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। काफी देर तक ताली बजाकर उन्होंने सीएम का अभिनंदन किया। बच्चों के इस आत्मीय उत्साह को देखकर सीएम योगी भी भावुक हो गए और उन्होंने हाथ उठाकर मुस्कुराते हुए सबका अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को खूब आशीर्वाद दिया। संकेतों में बच्चों से उनका कुशलक्षेम जानने के बाद मुख्यमंत्री ने सबको उपहार भेंट किया। 

 

 

CM Yogi met children in deaf and dumb school at Gorakhpur
मूक बधिर विद्यालय में बच्चों से मिलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

बच्चों से मुलाकात करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बच्चों ने खुद से बेहतरीन कलाकृतियां, सजावटी सामान बनाए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों के हुनर की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर समेत क्लास रूम का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। मूक बधिर बच्चों को शिक्षा देने में प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरणों व उनकी गुणवत्ता की जानकारी ली। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi met children in deaf and dumb school at Gorakhpur
मूक बधिर विद्यालय में बच्चों से मिलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

आवासीय होगा संकेत विद्यालय : मुख्यमंत्रीसंकेत विद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों से संवाद भी किया। एक शिक्षक ने उनकी बातों को संकेतों के जरिये बच्चों तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्यालय में छात्रावास का निर्माण कर इसे आवासीय बनाएं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के दिव्यांग बच्चों को काफी राहत मिलेगी। उनकी प्रतिभा का विकास होगा। आवासीय विद्यालय में बच्चों को सुरक्षित वातावरण दिया जाएगा। संकेत विद्यालय तक आवागमन की कतिपय दिक्कतों पर उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी व नगर निगम यह सुनिश्चित करें कि इस विद्यालय तक आवागमन का रास्ता मिले। 

 

विज्ञापन
CM Yogi met children in deaf and dumb school at Gorakhpur
मूक बधिर विद्यालय में बच्चों से मिलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग की बजाय दिव्यांग नाम देकर सभी दिव्यांगजन के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार दिव्यांग लोगों के सम्मान व उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए लगातार काम रही है। सीएम योगी ने कहा कि काफी दिनों बाद इस विद्यालय आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। पहले इसका भवन जर्जर था, सरकार ने यहां नया भवन बनवा दिया है। 


मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष दूबे ने कहा कि इस विद्यालय में 100 बच्चे पढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जल्द ही इसे आवासीय विद्यालय कर दिया जाएगा।  इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र एस. चौधरी, संकेत विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed