फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Animal smuggler caught in police encounter

Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया पशु तस्कर

Tue, 18 Mar 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler caught in police encounter
पडरौना। कुबरेस्थान थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात को पुलिस और बाइक सवार पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से पशु तस्कर जख्मी हो गया। उस पर 25 हजार का इनाम था। घायल तस्कर का इलाज मेडिकल कॉलेज में कराया गया। सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पशु तस्करों का नेटवर्क तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, फिर भी पशु तस्करों का तिलिस्म नहीं टूट रहा है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के रास्ते 25 हजार का इनामी बदमाश जाने वाला है।
विज्ञापन

सक्रिय हुई पुलिस टीम ने कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कर्मा बाबा मंदिर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। सामने से आ रहे बाइक सवार एक को रोकने के लिए पुलिस ने इशारा किया तो वह भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो तस्कर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई और जमीन पर गिर पड़ा।
पुलिस ने पशु तस्कर की पहचान पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी नूर बसर के रूप में की। जटहां बाजार, कुबरेस्थान, विशुनपुरा और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई की गई है। तस्कर के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक, लकड़ी का ठीहा, बांका, चाकू, रस्सी बरामद की गई है। तस्कर के खिलाफ गोहत्या के दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed