फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   animal smugglar arrested in combat

Kushinagar News: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को लगी गोली, गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
animal smugglar arrested in combat
मुठभेड़ में घायल बदमाश को लेकर जातीं पुलिस।पुलिस
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवाचट्टी के पास देर रात हुई मुठभेड़
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर गांव का निवासी है पशु तस्कर


संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवाचट्टी के पास शुक्रवार की देर रात पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पशु तस्कर को गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गोरखपुर के गीडा और बस्ती के हरैया थाना के अलावा कुशीनगर के तमकुहीराज और तरयासुजान थाने में केस दर्ज है। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात तमकुहीराज थाना क्षेत्र में एक पशु तस्कर के होने की सूचना मिली। तमकुहीराज, तरयासुजान और पडरौना कोतवाली की पुलिस ने संयुक्त रूप से घेरेबंदी की। अपने को घिरते देखकर उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इससे वह गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उसका नाम गुलाम हसन है, जो तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसका इलाज कराने के बाद आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। उससे एक बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed