फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry youth beat wedding processions due to traffic jam, vandalize bus

Kushinagar News: जाम लगने से नाराज युवकों ने बरातियों को पीटा, बस में तोड़फोड़

Thu, 07 Mar 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Angry youth beat wedding processions due to traffic jam, vandalize bus
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नोरंगिया थाना के ढोलहा चौराहे पर बुधवार की देर रात को बरातियों को लेकर जा रही बस जाम में फंस गई। चौराहे के युवकों ने चालक पर जाम लगाने का आरोप लगाते हुए बरातियों की पिटाई की और बस का शीशा तोड़ दिया। बस चालक समेत पांच बराती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ने बरातियों को समझाकर भेजा और जाम खत्म कराया। देर रात तक पुलिस चौराहे पर जमी रही।जटहा बाजार निवासी जयप्रकाश रौनियार के लड़के रवि रौनियार की बरात महराजगंज जिले के रामपुर बलडिहा जा रही थी। बरातियों को लेकर जा रही बस रात करीब 9:30 बजे कोटवा-घुघली मार्ग के ढोलहा चौराहे पर पहुंची थी कि पुल के दोनों तरफ बाइक खड़ी होने से जाम लग गया। चालक बस को साइड में कर रहा था कि कुछ युवक पहुंचे और जाम लगाने का आरोप लगाते हुए बस चालक रामनरेश की पिटाई करने लगे। बस में सवार बरातियों ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने उनकी भी पिटाई की। इससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। राधा कृष्ण तिवारी समेत पांच बराती चोटिल हो गए। इसके चलते आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। सीओ खड्डा उमेश चंद भट्ट ने बताया कि बरातियों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। सूचना पर पुलिस पहुंची है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed