{"_id":"6427358da9b0edaafb064387","slug":"angry-young-man-killed-father-after-selling-land-kushinagar-news-c-7-1-107403-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन बेचने से गुस्साए युवक ने पिता को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन बेचने से गुस्साए युवक ने पिता को मार डाला
Sat, 01 Apr 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक पत्ती। संवाद
विज्ञापन
-रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया गांव में इकलौते बेटे ने की वारदात
-पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, बोला-पत्नी को करता था परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जमीन बेचने और पत्नी को परेशान करने से नाराज युवक ने पिता की कुदाल मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद ही उसे पास के गांव से गिरफ्तार कर लिया। वारदात रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया गांव में शुक्रवार सुबह हुई। आरोपी के खिलाफ उसकी सगी बहन ने पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिसवा मठिया निवासी पत्ती गुप्ता (65) किसान थे। उसकी पत्नी लीलावती की एक साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बाद से ही वह अपने इकलौते बेटे दिनेश और बहू इमरती से अलग होकर घर के सामने कटरैन का घर बनाकर रहते थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे पत्ती गुप्ता घर से 500 मीटर दूर सड़क किनारे कुल्ला कर रहे थे। इसी दौरान उसका बेटा दिनेश उसे पीटने लगा और कुदाल से गले में वार कर दिया। पत्ती के गले से खून की धारा निकल पड़ी। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इसके पहले ही आरोपी भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक पत्ती गुप्ता की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी इमरती को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी की तलाश में जुट गई। दो घंटे बाद जानकीनगर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मृतक की बेटी उर्मिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पिता-पुत्र में जमीन बेचने और दूसरा पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोपी का कहना है कि पिता ने उसके हिस्से की जमीन बेच दी थी। पत्नी को भी आए दिन परेशान करता था। वारदात से पहले उसने अभद्र शब्दों में बात की थी।