फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry villagers created ruckus due to damage to Ambedkar's statue

Kushinagar News: आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 29 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers created ruckus due to damage to Ambedkar's statue
बोदरवार। भलुही गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलते ही गांव वालों ने मंगलवार को सुबह हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा था। यह देख पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराया, इसके बाद नाराज लोग शांत हुए। शाम तक गांव में पुलिस डटी रही। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। प्रतिमा का दाहिना हाथ किसी ने सोमवार की रात में तोड़ दिया। मंगलवार को सुबह इसकी जानकारी होने पर प्रतिमा स्थल पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। भीम आर्मी और बसपा नेता भी पहुंच गए। नाराज लोग प्रतिमा तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। करीब तीन घंटे तक हंगामा चला। मौके पर थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज सिपाहियों के साथ पहुंचे। नाराज लोगों को पुलिस ने शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उग्र लोगों का तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद एसडीएम विकास चंद और सीओ कुंदन सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने बसपा नेताओं से वार्ता किया और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराने का आश्वासन दिया। इस पर गांव वालों ने कहा कि तत्काल क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराया जाए। पुलिस की मौजूदगी में आनन-फानन में क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराया गया। गांव वालों ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपकर मांग किया कि डॉ. आंबेडकर स्थल का बाउंड्री कराकर गेट लगवाया जाए।
विज्ञापन

पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाए। इस दौरान बसपा के रामकोला विधानसभा अध्यक्ष रोहित निगम, अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अयोध्या, विनय प्रसाद, चंद्रशेखर बौद्ध, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed