{"_id":"69fba4e476abf9389b02f2f9","slug":"angry-sanitation-workers-staged-a-protest-after-a-fellow-worker-was-treated-badly-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159312-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: साथी कर्मी से दुर्व्यवहार से नाराज सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: साथी कर्मी से दुर्व्यवहार से नाराज सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Thu, 07 May 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सेवरही में प्रदर्शन करते नगर पंचायत के सफाईकर्मी।संवाद
तमकुहीरोड। नगर पंचायत सेवरही में साथी कर्मी से दुर्व्यवहार से नाराज सफाई कर्मी बुधवार को सड़क पर उतर गए और विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के हंगामे के चलते करीब दो घंटे तक कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। बाद में पुलिस और चेयरमैन प्रतिनिधि के आश्वासन पर मामला शांत हुआ और कर्मचारी काम पर लौटे।
बताया जाता है कि 29 अप्रैल को जवाहर नगर में नाले की सफाई के दौरान संविदा सफाईकर्मी राजमंगल प्रसाद से सराफा व्यवसायी ने दुर्व्यवहार किया था। कर्मचारियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज सफाईकर्मी बुधवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और कामकाज ठप कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर नारेबाजी करने लगे।
सूचना मिलते ही चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल और सेवरही थाने के एसएचओ विनय कुमार सिंह पहुंचे। एसएचओ ने कर्मचारियों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। चेयरमैन प्रतिनिधि ने सभी को समझाया और सफाई व्यवस्था बहाल रखने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा। इसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन समाप्त कर काम पर लौट आए। प्रदर्शन में सभासदों सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।