फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry over power cut, a rowdy broke the jumper and also got into a scuffle with the police

Kushinagar News: बिजली कटौती से नाराज मनबढ़ ने तोड़ दिया जंपर, पुलिस से भी उलझा

Fri, 25 Jul 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Angry over power cut, a rowdy broke the jumper and also got into a scuffle with the police
खडडा। बिजली कटौती से तंग आकर एक मनबढ़ ने बुधवार की शाम को जंपर तोड़ दिया। इससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे परेशान लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर शिकायत की। लाइनमैनों ने करीब दो घंटे तक पेट्रोलिंग किया। पता चला कि मनबढ़ जंपर तोड़ दिया है और जोड़ने नहीं दे रहा है। शिकायत पर दरोगा व सिपाही पहुंचे। इस पर युवक की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान युवक पुलिसकर्मी का हाथ भी पकड़ लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। खड्डा थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव समेत करीब दस गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार की शाम को ठप हो गई। गांव का एक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर जंपर तोड़ दिया था। सूचना पर डॉयल 112 की पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर बाद एक दरोगा और सिपाही भी पहुंच गए। युवक दरोगा से उलझ गया। इतना ही नहीं उसने एक महिला को छूने व जेब से 50 हजार रुपये तथा मोबाइल छीनने का आरोप दरोगा पर लगाते हुए हंगामा करने लगा। इसके बाद थाने से और पुलिसकर्मी पहुंचे। इसके बाद जंपर जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed