फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry Customers road blockades

नाराज ग्राहकों ने सड़क जाम की

Thu, 12 Jan 2017 11:38 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Angry Customers road blockades
सड़क जाम की - फोटो : अमर उजाला
भारतीय स्टेट बैंक की दुदही शाखा में दस दिनों से रकम न मिलने से नाराज ग्राहकों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय के सामने पडरौना-सेवरही मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन ठप रहा, लेकिन कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।       
विज्ञापन

नोटबंदी के शुरुआती दिनों से ही एसबीआई की दुदही शाखा से ग्राहकों को रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। कई दिन बैंक का चक्कर लगाने के बाद उन्हें हजार-दो हजार रुपये मिल रहे हैं। इधर दस दिनों से रुपये न मिलने से नाराज ग्राहकों ने बृहस्पतिवार को दोपहर बारह बजे बैंक से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर पडरौना-सेवरही मार्ग को जाम कर दिया। उनका कहना था कि रुपये के लिए कई दिनों से आ रहे हैं, लेकिन रुपये न होने की बात कहकर बैंककर्मी लौटा देते हैं। दो घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन ठप रहा, लेकिन कोई सक्षम व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। अंतत: खाताधारकों को स्वत: ही जाम समाप्त करना पड़ा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed