फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry consumers who blocked the highway cuts

कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने हाइवे जाम किया

Wed, 08 Jun 2016 11:48 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 08 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Angry consumers who blocked the highway cuts
विद्युत कटौती के विरोध में पडरौना के सुभाष चौक पर लोगों ने सड़क जाम किया। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। करीब 24 घंटे से लगातार बिजली कटौती से आजिज पडरौना के बिजली उपभोक्ताओं का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। नगर के कई मोहल्लों के उपभोक्ता रात को करीब साढ़े आठ बजे नगर के सुभाष चौक पर एकत्र होकर एनएच जाम कर दिए। उपभोक्ता बिजली विभाग के अधिकारियों पर  अड़ियल रवैया अपनाने और उपभोक्ता हितों की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन


यहां बता दें कि कसया में  ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि के नाम पर एक पखवारे तक की गई उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता पहले ही परेशान थे, मंगलवार की रात से लगातार कटौती ने उनके सब्र का बांध तोड़ दिया।
विज्ञापन


पडरौना के सुभाष चौक, नौका टोला, ओंकारवाटिका कॉलोनी, कोतवाली रोड, मुन्ना कॉलोनी सहित कई मोहल्लों के उपभोक्ता सुभाष चौक पर हाइवे जाम कर सड़क पर बैठ गए। उनका कहना था कि बिजली आपूर्ति जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनमानी रवैया बंद नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। खबर लिखे जाने तक हाइवे पर जाम लगा हुआ था।

मेन लाइन पर गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति ठप

पडरौना। मंगलवार की रात देवरिया के 220 केवी पावर हाउस में ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कसया और पडरौना डिवीजन के सभी कस्बों और गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उसके बाद आधी रात को आंधी-बारिश के कारण कसया से पडरौना बिजली घर में आने वाली 33 केवी की लाइन पर जिला मुख्यालय रवींद्रनगर के पास पेड़ गिर गया, जिससे पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। इस वजह से मंगलवार की रात दस बजे से लगायत बुधवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही।

मंगलवार की रात लगभग दस बजे जो बिजली कटी, वह पूरी रात और बुधवार को पूरे दिन नहीं आई। उपभोक्ता बिजली के साथ-साथ पानी के लिए परेशान रहे। एसडीओ पडरौना अरविंद सिंह ने बताया कि रात में लगभग दस  बजे देवरिया के 220 केवी  पावर हाउस के ट्रांसफॉर्मर में गड़बड़ी आ जाने के कारण कसया हाइडिल तक बिजली नहीं मिल पा रही थी।


इसलिए कसया और पडरौना डिवीजन के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन बजे भोर तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि इधर रात के  तकरीबन एक बजे आंधी-बारिश के कारण जिला मुख्यालय रवींद्रनगर के पास एक पेड़ 33 केवी की मेन लाइन पर गिर गया, जिससे पोल सहित तार   क्षतिग्रस्त हो गया। मरम्मत कराई जा रही है। शीघ्र ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed