फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry Congress workers protest at the Collectorate due to undeclared power cut.

Kushinagar News: अघोषित बिजली कटौती से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sun, 04 Aug 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Angry Congress workers protest at the Collectorate due to undeclared power cut.
पडरौना। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार अघोषित बिजली कटौती को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार का 24 घंटे बिजली देने का दावा पूरी तरह से फेल हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को दिन के करीब 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और डीएम कार्यालय पर पहुंच प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। दिन और रात मिलाकर लोगों को आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंप कार्यकर्ताओं ने बिजली व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की। इस दौरान अंशुमान त्रिपाठी, पंचानंद मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, अरुण चौबे, पलटन यादव, अशोक सिंह, जय नारायण प्रसाद, लालचंद प्रसाद, प्रवीण सिंह, स्वामीनाथ यादव, नंदकिशोर यादव, विकास, सुदामा, आशीष सिंह, नंदलाल, भानू प्रताप सिंह, अजीमुल्लाह अंसारी, सैफ पठान, नंदकिशोर वर्मा, सुजीत, अजीत मद्धेशिया, सूरज मद्धेशिया, नौशाद अंसारी, बाबूराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed