{"_id":"5841b72d4f1c1b0d1ede86bc","slug":"angry-at-the-train-stopped-short-of-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश की किल्लत से नाराज लोगों ने ट्रेन रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश की किल्लत से नाराज लोगों ने ट्रेन रोकी
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन रोकी
- फोटो : अमर उजाला
एसबीआई से रकम निकालने आए लोगों को जब कैश न होने की जानकारी मिली तो उत्तेजित हो गए। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार सुबह स्टेशन पहुंचकर बढ़नी-सीवान पैसेंजर ट्रेन का रास्ता रोक दिया। बैंक के खिलाफ नारेबाजी करते लोगों को करीब आधे घंटे बाद समझाकर रेलवे स्टाफ ट्रेन संचालन का माहौल बना सका।
रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शनकारी की शक्ल में पहुंचे लोगों का कहना था कि दुदही की एसबीआई शाखा पर वे भोर में चार बजे से लाइन में लग गए थे। तय समय पर बैंक खुला और कुछ देर बाद मैनेजर ने रकम न होने की जानकारी देकर गेट पर ताला लगवा दिया। अपनी जमा राशि न निकाल पाने की दुश्वारी ने उन्हें रेल रोककर विरोध जताने को मजबूर कर दिया। इसके चलते पैसेंजर ट्रेन 10.45 से 11.35 बजे तक खड़ी रही।
करेंसी की कमी के विरोध में कुशीनगर में कई जगह सड़क भी जाम की गई। गोरखपुर-बस्ती मंडल में कई स्थानों पर जाम और प्रदर्शन का दौर शाम तक चलता रहा।