{"_id":"6664d8b1302d768e2f06a424","slug":"angered-by-the-misbehavior-of-sho-accountants-demonstrated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118003-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसएचओ के दुर्व्यवहार से नाराज लेखपालों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसएचओ के दुर्व्यवहार से नाराज लेखपालों ने किया प्रदर्शन
Sun, 09 Jun 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
सेवरही थाने पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करते लेखपाल।
तमकुहीरोड/दुदही। सेवरही और विशुनपुरा थाने में शनिवार को लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। लेखपालों ने रामकोला के एसएचओ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
लेखपालों का आरोप था कि पिछले दिनों कसया के लेखपाल गौरव प्रताप सिंह अतिक्रमण हटवाने एक गांव में गए थे। वहां अतिक्रमण करने वाले लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर उनका सामान भी छीन लिया था। इसकी शिकायत लेकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए जब लेखपाल रामकोला थाने पहुंचे तो वहां के एसएचओ ने भी लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान लेखपाल संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, जयंत गुप्ता, बब्बन बिहारी मिश्र, शैलेंद्र पांडेय, प्रमोद यादव, विनोद कुमार, अच्छेलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी तरह विशुनपुरा थाना परिसर में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार, धीरेंद्र राम, संजीव, रजनीश उपाध्यक्ष, कन्हैलाल, जिंतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।