{"_id":"66aea9f220b2f54e3a0213e4","slug":"angered-by-mothers-scolding-teenager-jumped-into-river-missing-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-121014-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मां की डांट से नाराज किशोर नदी में कूदा, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मां की डांट से नाराज किशोर नदी में कूदा, लापता
Sun, 04 Aug 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। शनिवार की दोपहर बिहार के बगहा क्षेत्र का किशोर मां की डांट से नाराज होकर गंडक नदी के पनियहवा पुल पर पहुंचा और फोन से दोस्त को बताकर नदी में छलांग लगा दी। युवक तेज धारा में बह गया। एसडीआरएफ की मदद से खड्डा पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार, बगहा अनुमंडल के गांव रामपुर (चेक नाका) के नीतीश नगर का नौसाद आलम (17) शनिवार को पनियहवा पुल पर पहुंच गया। मोबाइल से अपने दोस्त समीर को फोन किया कि वह नदी में कूदने जा रहा है। वह शर्ट, चप्पल, मोबाइल फोन पुल पर रखकर नदी में कूद गया।
खड्डा थाने के सालिकपुर चौकी के सिपाहियों ने स्थानीय नाविकों की सहायता से तुरंत तलाश शुरू कर दी, परंतु नौसाद का कुछ पता नहीं चला। मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। लापता युवक के पिता की पहले मौत हो चुकी है, दो भाइयों में वह छोटा था। मां आसमां गांव में घूमकर चूडि़यां बेचती हैं। किसी बात पर मां ने डांट दिया था।
विज्ञापन
खड्डा थानाध्यक्ष अनिल सिंह की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची तथा मोटरबोट से तलाशी अभियान चला रही है। खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था।