फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anganwadi worker avoids being scammed thanks to her presence of mind.

Kushinagar News: सूझबूझ से ठगी से बचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Thu, 16 Jul 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker avoids being scammed thanks to her presence of mind.
पिपरा कनक। तमकुही ब्लॉक के बसडीला महंथ में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संपत्ती देवी अपनी सूझबूझ से ठगी से बच गईं। बुधवार को ठग ने खुद को विभाग का अधिकारी बताते हुए फोन किया और विभागीय कार्यों का हवाला देकर गुप्त एम-पिन मांगने लगा। संदेह होने पर उन्होंने उसका परिचय व पता पूछा तो भड़क गया। पीड़िता ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले साल पिपरा कनक क्षेत्र में जालसाज ने खुद को लखनऊ मुख्यालय का अधिकारी बताकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से एम-पिन हासिल कर लिया था। इसके बाद उसने धात्री महिला योजना के तहत सात हजार रुपये भेजने का झांसा दिया और संदिग्ध लिंक भेजा। जैसे ही उस लिंक को ओपन किया, खाते से सात हजार रुपये कट गए थे। इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। विभागीय अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व लाभार्थियों से अपील की है कि किसी को अपना एम-पिन, ओटीपी व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed