{"_id":"5810f0864f1c1b3924bc3de5","slug":"andhra-pradesh-women-found-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश की महिला कुशीनगर में मिली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंध्र प्रदेश की महिला कुशीनगर में मिली
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
घरवालों से बात कराई।
- फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले कुशीनगर में मिली 60 वर्षीय महिला आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले की रहने वाली है। वहां से अप्रैल महीने में गायब इस 60 वर्षीय महिला के घरवाले बुधवार को पडरौना के महिला थाने पर पहुंच गई। घरवालों को सामने देखकर महिला की आंख भर आई।
करीब एक सप्ताह पहले कुशीनगर में भटक रही एक महिला को कसया पुलिस ने महिला थाने की अभिरक्षा में रखवा दिया था। इस महिला की भाषा किसी के समझ में नहीं आ रही थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि ये कहीं की पर्यटक है जो भटक गई है। महिला के पास एक बैंक पास बुक था जिस पर आंध्र प्रदेश लिखा हुआ था। महिला थाने की एसओ विभा पांडेय आंध्रा बैंक के एक अफसर को बुलाकर महिला से बात कराई। तेलगू भाषा जानने वाले इस बैंक अफसर ने बताया कि महिला का नाम अन्नातूरी रुक्मिणी है। आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले का पता बता रही है। महिला के बताए गए पते पर इंटरनेट के जरिए पुलिस स्टेशन का नाम व मोबाइल नंबर खोजा गया। बैंक अफसर ने ही उस नंबर पर बात करके बताया कि वहां 13 अप्रैल को महिला की गुमशुदगी दर्ज है। वहां की पुलिस ने महिला के घरवालों से बात कराई। बुधवार को घरवाले महिला थाने पहुंचे।