फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anand Vihar Holi special train will run on Kaptanganj-Thaw route

Kushinagar News: कप्तानगंज-थावेे रूट पर चलेगी आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन

Sun, 02 Mar 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Anand Vihar Holi special train will run on Kaptanganj-Thaw route
पडरौना/तमकुहीरोड। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर छपरा से दिल्ली के लिए होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

यह ट्रेन पांच मार्च से 27 मार्च के बीच चार फेरे के लिए प्रत्येक बुधवार को छपरा से और बृहस्पतिवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलाई जाएगी। इससे पर्व में दिल्ली से आने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर पांच मार्च से 27 मार्च के बीच चार फेरे के लिए फेस्टिवल स्पेशल 05113/05114 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन चलाने के समय सारिणी घोषित की है। इसके पहले पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर 05305/05306 छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाने की मंजूरी थी। रेलवे की तरफ से घोषित समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को छपरा से 15:45 बजे से और प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार से 16:00 बजे से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मार्च को छपरा से 15:45 बजे से चल कर 18:20 बजे थावे, 19:20 बजे तमकुहीरोड, 19:53 बजे पडरौना, 21:15 बजे कप्तानगंज और 22:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए दूसरे दिन 14:25 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसी तरह यह ट्रेन छह मार्च को 16:00 बजे आनंद विहार से चल कर मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद के रास्ते अगले दिन 07:10 बजे गोरखपुर, 08:15 बजे कप्तानगंज, 08:55 बजे पडरौना, 09:30 बजे तमकुहीरोड, 10:15 बजे थावे, 11:40 बजे दिघवा दिगौली, 12:13 बजे मसरख, 13:28 बजे छपरा कचहरी होते हुए 14.00 बजे छपरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह, शयनयान 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तीन, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एक और एसएलआरडी के दो समेत 22 कोच होंगे।

जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने कहा कि होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर होली स्पेशल ट्रेन के रूप में आनंद विहार टर्मिनल के संचालन की मंजूरी मिली है। इसमें कुल 22 कोच होंगे। इसके संचालन के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed