{"_id":"64e4ff9c154366348b0b3454","slug":"an-youngster-drowned-in-canal-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-3459-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में नहाते समय डूबे किशोर का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में नहाते समय डूबे किशोर का नहीं चला पता
Wed, 23 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
शाम तक हुई किशोर की तलाश, नहीं मिला, एसडीआरएफ की टीम भी लगाई गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में पडरौना से सटे परसौनी कला साइफन के निकट नहाते समय डूबे 13 साल के बालक का पता नहीं चला। नहर का पानी कम कराकर दोपहर बाद एसडीआरएफ की टीम लगाई गई। शाम तक तलाश के बाद भी वह नहीं मिला। अंधेरा हो जाने के बाद एसडीआरएफ की टीम बाहर निकल आई। बुधवार को पुन: उसकी तलाश होगी।
पडरौना के कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शहर के कन्नौजिया वार्ड पूर्वी इंदिरा नगर के निवासी पवन श्रीवास्तव का 13 वर्षीय पुत्र मोहित अपने हमउम्र अन्य लड़कों के साथ सोमवार को दोपहर में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में नहाने गया था। उस समय नहर में पानी बहुत अधिक था। नहाते समय वह पानी की तेज धारा में डूब गया। देर शाम परिवार के लोगों ने सूचना दी, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण उसकी खोजबीन नहीं हो सकी। मंगलवार को रेग्यूलेटर से नहर में पानी कम कराया गया। उसके बाद खोजबीन की गई, दोपहर तक पता नहीं चला तो एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। देर शाम तक तलाश हुई, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार को पुन: उसकी खोजबीन होगी। बालक के डूबने की जानकारी होने सदर विधायक मनीष जायसवाल, एसडीएम सदर महात्मा सिंह, शहर के लेखपाल योगेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।