फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an woman found dead in miserable conditions

Kushinagar News: महिला की मौत, मायके वाले ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 17 May 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
an woman found dead in miserable conditions
कोटवा गांव में घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/अहिरौली बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में बुधवार को देर शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों के कहना है कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची। ससुराल वाले अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। शव को दरवाजे के बाहर रखे थे। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पति सहित अन्य ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं।
मृतका के ससुराल वाले के अनुसार, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा निवासी सपना (22) पत्नी शैलेश पासवान का विवाह 25 मई 2022 को हुआ था। पति शैलेष परिवार की जीविका चलाने के लिए बाहर रहता था। एक सप्ताह पूर्व ही घर लौटा था।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में पेंटिंग का काम करने के लिए खोठ्ठा गया था। शैलेश के पिता पोलदारी का कार्य करते हैं। वह भी बाहर थे। उसकी मां प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम करती हैं। वह भी विद्यालय गई थीं। जब पति घर लौटा तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसकी पत्नी विवाहिता मृत अवस्था में थी। तब परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में गए तो देखे कि सपना की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना उसने तीन बजे मृतका की मां को दी। बताया कि आपकी बेटी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को ठिकाने लगाने की तैयारी में थे ससुराल वाले
मृतका के पिता महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरआ गांव पंचदेवरी निवासी रामू पासवान ने बताया कि सूचना पर मृतका के मायके वाले जो जहां थे, वहीं से उसके घर के लिए निकल लिए। तकरीबन 4:30 बजे मायके कुछ लोग पहुंच गए। रामू भी परतावल की दुकान बंद करके 6:30 पर पहुंच गए। इसके बाद वहां का दृश्य देखकर वह भौचक रह गए।

शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी
मृतका के पिता ने बताया कि वह पहुंचे तो शव को जलाने के लिए लकड़ी जुटाने सहित अन्य की तेजी से तैयारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी व दामाद में कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी बेटी की हत्या कर दी है। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मृतका के पिता ने शाम सात बजे 112 डाॅयल नंबर पर सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने के दस मिनट पहले ही ससुराल वाले भाग गए
मृतका के पिता रामू ने बताया कि पुलिस को सूचना देते ही ससुराल वाले धीरे-धीरे भागने लगे। पुलिस के पहुंचने के पहले मृतका के पति सहित उसकी मां व पिता घर व उसकी बेटी का शव छोड़कर भाग गए।

25 मई को शादी की थी सालगिरह
मृतका के पिता रामू ने बताया कि 25 मई 2022 को ही अपनी बेटी की शादी अपने सामर्थ्य के अनुसार देकर की थी। उसकी बेटी ने बताया था कि शादी के तीन माह बाद से ही दहेज के लिए पति आएदिन परेशान करता था। इसमें उसकी मां और पिता भी शामिल रहते थे।


वर्जन
पुलिस के पहुंचने के पहले ही ससुराल वाले भाग गए थे। उनको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मृतका के पिता की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
-धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed