{"_id":"6457fa5cd02136be2a0498c6","slug":"an-woman-body-found-in-room-kushinagar-news-c-7-gkp1031-156110-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर के अंदर मिला महिला का सड़ा हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर के अंदर मिला महिला का सड़ा हुआ शव
Mon, 08 May 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
मंगलपुर मंगरुआ गांव की घटना
पति तीन वर्ष से रहता है बाहर
परिवार के अन्य लोग दूसरे मकान में रहते हैं
शव से दुर्गंध आने पर लोगों को हुई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुर मंगरुआ गांव से बाहर स्थित मकान में रहने वाली एक महिला का शनिवार को सड़ा हुआ शव बरामद हुआ। घर से दुर्गंध आने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव के रामप्रवेश गुप्ता की पत्नी प्रीती गुप्ता (23) दक्षिण तरफ एक मकान में अकेली रहती थीं। उनके पति तीन वर्षों से बाहर हैं। ससुर सहित परिवार के अन्य लोग गांव में स्थित दूसरे घर में रहते हैं। उन लोगों के अनुसार मृतका से कोई संबंध नहीं था। गांव के लोगों ने बताया कि उस घर के आसपास दुर्गंध आने पर उन लोगों ने दरवाजे के पास पहुंच कर देखा तो अंदर शव पड़ा हुआ था। जानकारी होने पर वहां काफी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत तीन-चार दिन पूर्व ही हो चुकी है। इस वजह से शव पूरी तरह से सड़ चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।