{"_id":"6465235b85814b4dd80e35c4","slug":"an-woman-body-found-in-pond-kushinagar-news-c-7-1-170874-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तालाब में मिला लापता महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तालाब में मिला लापता महिला का शव
Thu, 18 May 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
हाटा के करमहा तालाब में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे विधायक मोहन वर्मा और अन्य।संवाद
फोटो है।
दो दिनों से घर से थी लापता, परिजन कर रहे थे तलाश
टेंट डालकर गांव के बाहर कई वर्षों से रहता है कुनबा
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। हाटा नगर पालिका के करमहा मंदिर के तालाब में बुधवार की सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ। बाद में महिला की पहचान ट्रांबे लाइन के किनारे टेंट डालकर रहने वाले पत्थरकट समुदाय की महिला के रूप में हुई। महिला दो दिनों से लापता थी। परिवार के लोग उसे ढूंढ रहे थे।
नगर पालिका के वार्ड संख्या नौ अब्दुल कलाम नगर की सीमा में ट्रांबे लाइन के किनारे पत्थरकट समुदाय के कई परिवार लंबे समय से टेंट डाल कर निवास करते हैं। ये लोग पत्थर की सील और चक्की बनाने और ठीक करने का कार्य करते हैं।
सोमवार की रात को तेज बहादुर की पत्नी प्रमिला (47)गायब हो गई। पति ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। दूसरे दिन भी परिवार के लोग प्रमिला को खोजते रहे। लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह उनके टेंट से कूछ दूर स्थित करमहा मंदिर के तालाब में एक शव उतराया हुआ नजर आया। किसी ने पानी में महिला की लाश होने की सूचना गांव के लोगों को दी। कुछ ही देर में वहां पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी पाकर पुलिस पहुंची। शव को बाहर निकलवाया तब उसकी पहचान प्रमिला के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे विधायक मोहन वर्मा ने परिवार के लोगों को सांत्वना दी और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इस संबंध में कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद महिला के मौत की वजह सामने आएगी। इसके बाद आगे की जांच की जाएगी।