{"_id":"64836aebcce1eca01d05c727","slug":"an-oldman-body-found-near-canal-kushinagar-news-c-7-1-200220-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टेढि़या नाला के किनारे मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टेढि़या नाला के किनारे मिला बुजुर्ग का शव
Fri, 09 Jun 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग गांव के पास स्थित टेढि़या नाला किनारे शुक्रवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान बेलवा आलमदास निवासी अलगू कुशवाहा (75) के रूप में हुई है।
शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ से निकले गांव के लोगों ने टेढि़या नाला के किनारे एक बुजुर्ग को लेटे देखा। काफी देर तक उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों ने शोर मचाया। कुछ देर वहां पहुंचे गांव के लोगों में से किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने शव की पहचान अलगू कुशवाहा (75) निवासी बेलवा आलमदास रूप में की।
सूचना पर थाने पहुंचे उनके बड़े बेटे उमेश कुशवाहा ने बताया कि वह बार-बार नाराज होकर घर से चले जाते थे। गुस्सा शांत होने पर एक दो दिन बाद वापस चले आते थे। बृहस्पतिवार की शाम को भी किसी बात से नाराज होकर चले गए थे।
विज्ञापन
इस संबंध में चौरा खास एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के पास गुड़ और सत्तू एक गमछे में बंधा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे।