{"_id":"68586518709300456609e941","slug":"an-old-man-standing-on-the-roadside-died-after-being-hit-by-a-bike-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-140067-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की ठोकर से सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की ठोकर से सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग की मौत
Mon, 23 Jun 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। बेटी को ससुराल छोड़कर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार की रात समउर मोड़ पर सड़क के किनारे खड़ा होकर किसी के आने का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ। दुकानदारों की सूचना पर आई पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बिहार के गोपालगंज जिले के थाना कटेया के गांव भरपटीया निवासी भोला चौरसिया (67) अपने बेटी की शादी फाजिलनगर कस्बे में किए हैं। शनिवार को अपनी बेटी को छोड़ने उसके ससुराल लेकर आए थे। उसे छोड़ने के बाद रात करीब 10 बजे घर जाने के लिए निकले। कस्बे के समउर मोड़ पर किसी के आने का इंतजार सड़क के किनारे खड़े होकर कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से बाइक लेकर आया युवक ठोकर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर आई पुलिस ने घायल को फाजिलनगर सीएचसी पर भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, बाइक को पुलिस कब्जे में ले लिया। भोला के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शव की पहचान पुलिस ने किया और परिजनों को सूचना दिया। कुछ देर बाद सीएचसी पर बेटी व परिजन पहुंच गए। चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि बाइक पुलिस के कब्जे में है। मृतक के पत्नी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।