फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an old man died in accident

Kushinagar News: कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही मौत

Sun, 03 Sep 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
an old man died in accident
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया माफी गांव में शाम को सड़क पार करते समय हुई दुर्घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया माफी गांव में रविवार की शाम पांच बजे सड़क पार करते समय 55 वर्षीय एक बुजुर्ग को कार सवार ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि मठिया माफी गांव के निवासी बल्ली कुशवाहा रविवार की शाम करीब पांच बजे खेत में चारा लाने जा रहे थे। अपने घर के सामने ही दुदही-पडरौना मार्ग को पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में दुदही की तरफ से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बल्ली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार को रोक लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे विशुनपुरा के थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने कार एवं चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस नेे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed