फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an old man body found in sugarcane field

Kushinagar News: चार दिन से लापता बुजुर्ग का शव गन्ने के खेत में मिला

Mon, 31 Jul 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
an old man body found in sugarcane field
मृतक हफिजुल्लाह की फाइल फोटो।संवाद
खड्डा थाना क्षेत्र के जखिनिया गांव के निवासी थे 70 वर्षीय हफीजुल्लाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। चार दिन पहले घर से लापता 70 वर्षीय हफीजुल्लाह का शव रविवार को गन्ने के खेत में मिला। शव के पास हंसिया, गमछा एवं जंघिया पड़ा था। बेटे ने कहा कि पिता की हत्या की गई है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट आने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के जखिनिया निवासी हफीजुल्लाह गांव के पास ही बायोटेक नर्सरी की रखवाली का कार्य काफी दिनों से करते थे। वहीं झोपड़ी में रहते थे। कभी-कभार घर जाते थे। उनकी पत्नी का बहुत पहले देहांत हो चुका है। उनके तीन पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। बुजुर्ग अपने तीसरे नंबर के पुत्र हाकिम के साथ रहते थे।
विज्ञापन

हाकिम ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह घर खाना खाने आए थे। उसके बाद नहीं लौटे। बेटे ने बताया कि अक्सर तीन-चार दिन के बाद आते थे। इस वजह से खोजबीन नहीं की। शनिवार को ताजिया का जुलूस था। तब भी नहीं आए तो चिंता हुई और नर्सरी पर जाकर देखा तो मोबाइल, आधार कार्ड, साइकिल, बैंक पासबुक सब बिस्तर पर पड़ा था। जब नर्सरी मालिक से पूछा तो उसने कहा कि हम भी खोज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उनका शव गन्ने के खेत में मिला है। पुत्र का कहना है कि पिता की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट आने से विसरा सुरक्षित किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि गन्ने के खेत में शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में शरीर पर कोई चोट नहीं मिली है। इसलिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed