फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An ideology-based organization is the foundation of a strong government.

Kushinagar News: विचारधारा आधारित संगठन ही मजबूत सरकार का आधार

Tue, 17 Mar 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
An ideology-based organization is the foundation of a strong government.
रामकोला। भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान के तहत सामुदायिक भवन में रामकोला व लक्ष्मीगंज मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ। संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसकी शक्ति समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सुदृढ़ संगठन में निहित है। कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक विनय प्रकाश गोंड, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, डाॅ. निलेश मिश्र आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान सुरेंद्र सिंह, विनोद भारती, रामगोपाल गुप्त, विश्व रंजन आनंद, मनोहर गुप्ता, विवेकानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed