फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An FIR has been registered against seven people in connection with the death of a married woman.

Kushinagar News: विवाहिता की मौत के मामले में सात पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 01 Jan 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against seven people in connection with the death of a married woman.
फाजिलनगर/जौरा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के कनौरा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में हुई विवाहिता के मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास और ननद सहित सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी जंगी निषाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उन्होंने बेटी माया उर्फ अन्नू की शादी चौराखास थाना क्षेत्र के कनोरा गांव निवासी मेघनाथ निषाद से की थी। शादी के कुछ दिन बाद बेटी 0के ससुराल वाले और दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उसका आभूषण आदि छीन लिए।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट भी किया करते थे। इससे तंग आकर बीते 16 दिसंबर को बेटी माया फंदे से लटक गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश साहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed