फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   amrit mahotsav swasthya mela

अमृत महोत्सव स्वास्थ्य मेले में 650 मरीजों का हुआ इलाज

Tue, 19 Apr 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
amrit mahotsav swasthya mela
अमृत महोत्सव स्वास्थ्य मेले में 650 मरीजों का हुआ इलाज
विज्ञापन

सुकरौली/दुदही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहां सुकरौली में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय आजादी के अमृत महोत्सव स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें 650 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं और स्वास्थ्य रहने के उपाय बताए गए।
मेले का शुभारंभ करते हुए हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि सरकार गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र में मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए आगे भी हर संभव प्रयास जारी रहेगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समुचित इलाज का लाभ मिल सकें। स्वास्थ्य मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव, डॉ. आरडी द्विवेदी, विशेषज्ञ डॉ. विनीसा श्री, डॉ. सूर्यभान कुशवाहा, डॉ. हेमंत नायक, डॉ. प्रशांत मल्ल, डॉ. अवनीश प्रताप शाही, डॉ. प्रिंस गुप्ता, डॉ. पंकज पंडित आदि चिकित्सकों ने क्षेत्र के 650 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य कर्मियों को स्मार्ट टीवी दिया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं में छाता वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वरूण प्रताप सिंह, डॉ. पिंकी जोशी, मनीष श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, शकुंतला, कुसुम भारती, अनीता यादव, अनुराधा आदि मौजूद रहे।
दुदही कस्बा स्थित सीएचसी परिसर में मंगलवार को देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयुष्मान ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेला में लगे स्टॉल का परीक्षण कर संबंधित को जरूरी निर्देश दिया। चिकित्सकों ने मरीजों के एक्सरे, खून, पेशाब की जांच कर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, अनिल सिंह, देवेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed