फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Amount reached in ineligible bank accounts

अपात्रों के बैंक खातों में पहुंची रकम

Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Amount reached in ineligible bank accounts
अपात्रों के बैंक खातों में पहुंची रकम
विज्ञापन

ई-केवाईसी का काम अधूरा, लापरवाही से हो रहा आर्थिक नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। कृषक सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून को समाप्त हो गई। निर्धारित सीमा के भीतर तमकुही विकास खंड में करीब 17 हजार किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया। सोशल ऑडिट का काम भी अधूरा है।

इससे अपात्रों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की रकम पहुंच रही है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो अपात्र घोषित हो चुके हैं या मौत हो चुकी है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अपात्र और पात्र का चयन करना काफी कठिन है। मृत किसान की जानकारी के लिए उसका मृत्यु प्रमाणपत्र देना जरूरी है। अपात्रों को चिह्नित करने के लिए सोशल ऑडिट और ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। 30 जून को अंतिम समय सीमा होने के बावजूद ऑडिट का काम पूरा नहीं हो सका है। करीब 17 हजार किसानों ने ई-केवाईसी नहीं बनवाया है। बरवा राजापाकड़ में सबसे अधिक 604 लोग बाकी हैं। सोशल ऑडिट लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और कृषि विभाग की टीम के जिम्मे थी। एडीओ (एजी) तमकुही राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि विभाग की ओर से कराई गई सोशल ऑडिट की रिपोर्ट भेज दी गई है। नाम काटना या जोड़ने का काम केंद्र स्तर पर होगा। स्थानीय स्तर पर इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed