{"_id":"6ad5332ba0b6b8012804dc27","slug":"amidst-the-explosions-in-israel-families-from-kushinagar-grow-increasingly-anxious-and-pray-for-the-safety-of-their-loved-ones-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-170466-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: इस्राइल में धमाकों के बीच कुशीनगर के परिवारों की बढ़ी चिंता, अपनों की सलामती की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: इस्राइल में धमाकों के बीच कुशीनगर के परिवारों की बढ़ी चिंता, अपनों की सलामती की मांगी दुआ
विज्ञापन
मिसाइल हमलों के बीच हाटा क्षेत्र के तीन युवक इस्राइल में सुरक्षित, परिवारों को फोन कर दे रहे भरोसा
हर धमाके के बाद भारतीय सहकर्मी लेते हैं एक-दूसरे का हालचाल, जरूरत पड़ने पर मदद के लिए रहते हैं तैयार
सुकरौली। इस्राइल में गूंज रहे बम धमाकों और मिसाइल हमलों के बीच कुशीनगर में बैठे परिवारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। हाटा तहसील क्षेत्र के पीयूष पांडेय, अश्वनी और दिलीप ने फोन पर परिवार के लोगों को अपनी कुशलक्षेम बताकर राहत दी है। तीनों इस्राइल के यहूदा शहर स्थित एयरपोर्ट पर तैनात हैं। उन्होंने वहां के तनावपूर्ण हालात के बीच भारतीय कर्मचारियों को मिल रहे सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी साझा की।
हाटा क्षेत्र के ठूठी निवासी पीयूष पांडेय बताया कि युद्ध के बीच आए दिन बम धमाकों और मिसाइलों की आवाज सुनाई देती है। ऐसे माहौल में सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस्राइल की रक्षा प्रणाली मिसाइलों को हवा में ही रोकने और नष्ट करने में सक्षम है। मौजूदा तनाव के बावजूद उनके साथ काम करने वाले भारतीय कर्मचारी सुरक्षित हैं। फिलहाल उन्हें किसी विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
वहीं हाटा निवासी अश्वनी व दिलीप ने बताया कि इस्राइली कर्मचारी और अन्य सहकर्मी भारतीयों की कुशलक्षेम का भी ध्यान रख रहे हैं। मिसाइल हमलों या धमाकों के बाद सहकर्मी एक-दूसरे का हालचाल लेते हैं। सुबह-शाम संपर्क बनाए रखने के साथ ही जरूरत पड़ने पर मदद के लिए भी तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीलंका समेत कई अन्य देशों के लोग भी वहां रोजगार के लिए आए हैं। उन्होंने परिवार के लोगों से घबराने के बजाय धैर्य रखने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह और उनके साथ रहने वाले भारतीय फिलहाल सुरक्षित हैं। उनका यह संदेश इस्राइल में काम कर रहे भारतीयों के परिवारों के लिए राहत का सहारा बना है। इस्राइल में युद्ध के हालात की खबरें भारत पहुंचने के बाद यहां रह रहे परिवारों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। हर धमाके की खबर के साथ परिजनों को अपनों की याद सता रही है।