{"_id":"6aecd903e250aa9d2707c2a9","slug":"amidst-the-commotion-reema-devi-became-the-ration-dealer-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-171732-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गहमागहमी के बीच रीमा देवी बनीं कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गहमागहमी के बीच रीमा देवी बनीं कोटेदार
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के बैदौली महुआडीह गांव के महुआडीह टोले में बृहस्पतिवार को गहमागहमी के बीच कोटे की दुकान का चयन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंचायत भवन परिसर में ग्राम प्रधान भरत मल्लाह की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। इसमें पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित कोटे की दुकान के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई।
चयन के लिए पुष्पा देवी पत्नी केश कुमार, शिल्पी पत्नी विनय और रीमा देवी पत्नी सतीश प्रजापति ने दावेदारी पेश की। प्रेक्षणीय अधिकारी एवं प्रभारी एडीओ पंचायत संजय कुमार चौबे और पंचायत सचिव अजय प्रताप यादव की मौजूदगी में तीनों दावेदारों के समर्थन में ग्रामीणों को खड़ा कराकर गिनती कराई गई।
इस दौरान पुष्पा देवी और शिल्पी अपने समर्थकों के साथ गिनती पूरी होने से पहले ही वहां से चली गईं। इसके बाद रीमा देवी के समर्थन में खड़े महिला और पुरुष ग्रामीणों की गिनती कराई गई। इसमें उन्हें 525 ग्रामीणों का समर्थन मिला। इसके आधार पर अधिकारियों ने रीमा देवी पत्नी सतीश प्रजापति को कोटेदार घोषित किया।
विज्ञापन
इस दौरान एडीओ सहकारिता श्रीनिवास सिंह, पूर्व प्रधान कमलेश मिश्र, लाल बिहारी निषाद, दीनानाथ सिंह, प्रमोद कुमार, पंचायत सचिव रितेश सिंह और हल्का दरोगा अभिषेक यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।