{"_id":"68e419ff9586f811dc09d13f","slug":"amid-preparations-for-karva-chauth-a-woman-hanged-herself-in-front-of-her-two-year-old-daughter-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-146681-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: करवा चौथ की तैयारियों के बीच दो साल की मासूम के सामने महिला ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: करवा चौथ की तैयारियों के बीच दो साल की मासूम के सामने महिला ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
अकटहा में रोते-बिलखते परिजन। संवाद
मथौली (कुशीनगर)।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहा गांव में करवा चौथ की तैयारियों के बीच सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लक्की (28) पत्नी पौहारी चौहान की घर में फंदे से लटकती लाश मिली। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया। पत्नी के इस कदम को लेकर पति भी हैरान है।
मठिया उर्फ अकटहा गांव निवासी पौहारी चौहान की शादी करीब पांच साल पूर्व देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के जैसवली गांव की लक्की से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटा कार्तिक (3) और बेटी आराध्या (2)। पौहारी के अनुसार, लक्की करवा चौथ व्रत की तैयारी कर रही थी। उसके लिए उसने कुछ सामान लाने को कहा था, जो वह रविवार को ले आया था। सबकुछ ठीक चल रहा था। अचानक उनसे ऐसा कदम क्यों उठा लिया पता नहीं।
उसने बताया कि सोमवार दोपहर में वह घर के बाहर दिवाली पर लक्ष्मी प्रतिमा रखने के लिए गांव के युवकों के साथ सफाई कर रहा था। पत्नी और बेटी घर में थे। अचानक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद भी बच्ची नहीं चुप हुई तो वह घर के अंदर गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से बेटी के रोने की आवाज आ रही थी। उसने शोर मचाया तो बाहर सफाई में मदद कर रहे युवक आए। सबने कमरे का फाटक तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। छत की कुंडी से लक्की का शव लटक रहा था। बेटी फर्श पर बैठकर रो रही थी। आनन-फानन में लोगों ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसी बीच पौहारी की सूचना पर हाटा में रहने वाली लक्की की मौसी अकटहा पहुंच गईं। देर रात लक्की के भाई समेत अन्य परिजन भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने पति से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
थानाध्यक्ष, कप्तानगंज चन्द्र भूषण प्रजापति ने कहा कि महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों से भी कोई तहरीर नहीं मिली है। किसी ने तहरीर दी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।