फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ambulance in traffic

आधे घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस

Mon, 16 May 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
ambulance in traffic
आधे घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस
विज्ञापन

- तमकुहीराज के ओवरब्रिज चौराहे पर सुबह से ही लग जाता है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। कस्बे के ओवरब्रिज चौराहे पर सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे लंबा जाम लग गया। इसमें एक एंबुलेंस लगभग आधे घंटे तक फंसी रही। चौराहे को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर लंबी कतार के चलते राहगीर परेशान रहे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद जाम में फंसे एंबुलेंस को निकलवाया।
तमकुहीराज के ओवरब्रिज चौराहे पर ठेले, खोमचे एवं बेतरतीब खड़े सवारी वाहनों के कारण हर दिन जाम लगता है। सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे ओवरब्रिज चौराहे पर जाम लग गया। फोरलेन के दोनों तरफ की सर्विस लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में मरीज को लेने जा रहा एक एंबुलेंस आधे घंटे तक फंसी रही। चालक के लगातार हूटर बजाने के बाद भी रास्ता नहीं मिल सका। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने किसी तरह एंबुलेंस को जाम से मुक्त कराकर आगे रवाना किया।
विज्ञापन

तमकुहीराज कस्बा निवासी कृपाशंकर गुप्ता, नूरआलम, उमेश गुप्ता, रंजीत यादव, अनिल पांडेय, जगदीश प्रसाद, नीरज ठाकुर, प्रमोद कुमार, रजनीश वर्मा आदि का कहना है कि हाइवे चौराहे पर चारो तरफ मुख्य मार्ग पर ठेला व खोमचा वालों ने अतिक्रमण कर मार्ग को संकरा बना दिया है। जो जगह बचा है, वहां सवारी वाहनों का अतिक्रमण रहता है। इसके चलते अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस संबंध में एसओ कपिलदेव चौधरी का कहना है कि अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की है, अगर नगर पंचायत अतिक्रमण हटाने की बात कहता है तो पुलिस फोर्स भेजकर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed