{"_id":"6608eb493f4b1159a5070a49","slug":"ambulance-hits-three-women-in-kushinagar-two-died-while-one-was-injured-2024-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मॉर्निंग वाक पर निकली तीन महिलाओं को एबुलेंस ने कुचला, दो की मौत- एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मॉर्निंग वाक पर निकली तीन महिलाओं को एबुलेंस ने कुचला, दो की मौत- एक घायल
Sun, 31 Mar 2024 10:20 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना
संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 31 Mar 2024 10:20 AM IST
सार
रविवार की सुबह शबीना और मैरून मिश्रोली गांव निवासी अपने रिश्तेदार शनीमा खातून के साथ सड़क के किनारे सुबह टहल रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही 108 एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर तीनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट
विस्तार
कुशीनगर के पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली में 108 एंबुलेंस ने सुबह टहलने निकली तीन महिलाओं को कुचल दिया। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत नाजुक बनी है। उसका गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बहोराछपरा गांव निवासी शबीना खातून पत्नी जहीरूद्दीन, मैरून निशा पत्नी निजामुद्दीन अपने रिश्तेतर के घर रामकोला थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में आई हुई थी। रविवार की सुबह शबीना और मैरून मिश्रोली गांव निवासी अपने रिश्तेदार शनीमा खातून के साथ सड़क के किनारे सुबह टहल रही थीं।
विज्ञापन
इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही 108 एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर तीनों को कुचल दिया। जिससे शबीना खातून और मैरून निशा की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शमीमा खातून को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
उसकी गंभीर हालत बताते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। एक घायल है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।