फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ambedkar jayanti organise on diffrent places

Kushinagar News: आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 15 Apr 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 15 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
ambedkar jayanti organise on diffrent places
कसया बैरिया चौराहा पर अम्बेडकर जयंती मनाते स्पा कार्यकर्ता।संवाद
- जगह-जगह मनी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, हुए विविध कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में शुक्रवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार समेत जिले के सभी सरकारी कार्यालय और स्कूलों में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ से जुड़े लोगों ने उनके संघर्षों को याद किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान ओम प्रकाश गुप्ता, कपिल देव श्रीवास्तव, राधेश्याम गुप्ता, पंडित वेद प्रकाश मिश्र, मनीष गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. केपी गोंड ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान की रचना में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने संविधान में समाज के सभी तबकों को बराबर का अधिकार दिया था। इस दौरान गिरजेश प्रसाद गोंड, प्रीतामनाथ गोंड, दिग्विजयनाथ गोंड, मनोज कुमार गोंड, रमेश प्रसाद गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार कुशीनगर स्थित भंते ज्ञानेश्वर बुद्ध बिहार में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी की अगुवाई में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान भंते महेंद्र, सुबोध, अनुपम पाठक आदि मौजूद रहे। श्रीराम जानकी मठ मंदिर में अनिल प्रताप राव, रुद्र प्रकाश सिंह, रत्नेश श्रीवास्तव, संजीव सिंह सिबलु, शुभम पाठक, बैरिया चैराहे पर बाबा साहब भीम राव आंबेडकर वाहिनी की तरफ से अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान मिठाई लाल भारती, जूही सिंह, राजेश प्रताप राव, लल्लन चौधरी, प्रसून जायसवाल, अशोक जायसवाल, राजेंद्र यादव, शमशाद अली बौना आदि मौजूद रहे।
रालोद की तरफ से दीवानी न्यायलय के पास स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माकपा, शांति सद्भावना मंच की तरफ से सिसवा महंथ में, बुद्ध इंटर कॉलेज परिसर में और शहीद पार्क में महारानी दुर्गावती सेवा संस्थान की तरफ से अंबेडकर जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी सिंह, राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह धुर्वे, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड, , टीएन राव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान अनूप कुमार श्रीवास्तव, मनोहर गुप्ता, शिमला खरवार, सुनीता देवी, सुनैना देवी आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के अंबिका नवोदय स्कूल, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, पतियादेवी मनिराज इंटर कॉलेज, स्टार पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती मनाई गई। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भेलया गांव के पंचायत भवन परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान धर्मेंद्र मणि, रामकेवल खरवार, यशपाल, धर्मेंद्र, परदुम्मन आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार शिवदुलारी देवी दलडपटशाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसुम्ही परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. मनीषा सिंह, फिरोज अली, सुष्मिता राव, रीमा, पंकज प्रताप राव, शशिकांत चौधरी, विक्की चौधरी आदि मौजूद रहे।
बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के चौरा ख़ास, शंकर पटखौली, दुलदुलियां बाजार, बलियवा, नारायनपुर कोठी कोइलसवा बुजुर्ग आदि गांव के पंचायत भवन परिसर में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मोतीचक बीआरसी परिसर में डॉ. भीम राव आंबेडकर की 132 वीं जयंती मनाई गई। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने परिषदीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान रेखा रामचंदन, डॉ. अजय कुमार पांडेय, राजेंद्र सिंह, मोलई प्रजापति, महेंद्र कुमार भारती, लक्ष्मीकांत, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा समेत क्षेत्र के विभिन्न्न गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान कस्बा में जुलूस निकालकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, आनंद दुबे, सुभाष गौतम, ब्यास मिश्रा, दुर्गेश वर्मा, पुष्पा जायसवाल, सरतेज यादव आदि मौजूद रह।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर गोष्ठी हुई। इसमें एसडीएम विकास चंद, तहसीलदार नरेंद्र राम, अश्वनी राय, बृजेश कुमार, मुकेश यादव, राजीव कुमार, मनोज कुमार गौतम, जयनाथ शर्मा, अशोक वर्मा, आदि मौजूद रहे। रामलीला मैदान में बसपा की तरफ से जयंती मनाई गई। इस दौरान अमरजीत भारती, शिवमंगल, वेदप्रकाश, मैंनेजर भारती, अमरजीत भारती आदि मौजूद रहे। समउर बाजार, छितौनी, पिपरा बाजार आदि क्षेत्रों में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।



आंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा
बोदरवार। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान भगवान बुद्ध और आंबेडकर की झांकी के साथ लोगों ने बाजार में भ्रमण किया। इसके बाद डॉ. अंबेडकर दलित उत्थान सेवा समिति की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोरखपुरी, मोनू कन्नौजिया, राधेश्याम गौतम, राकेश मद्धेशिया, शिवांश गिरी, मेवालाल भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed