फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   amar ujala live

किसी की कुर्सी खाली तो कोई लेट से पहुंचा कार्यालय

Tue, 28 Jun 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
amar ujala live
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की कुर्सी खाली। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
किसी की कुर्सी खाली तो कोई लेट से पहुंचा कार्यालय
विज्ञापन

- विकास भवन में समय नहीं पहुंच रहे हैं अधिकारी और कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि वह समय से दफ्तर पहुंचे। जनता की शिकायतें सुनें और उनका समयबद्ध निस्तारण करें, लेकिन इस निर्देश का असर विकास भवन के अधिकारियों- कर्मचारियों पर नहीं दिख रहा है। मंगलवार को विकास भवन में कई अधिकारी और कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे। वहीं, कई कर्मचारी निर्धारित समय से देरी से पहुंचे।
पशु चिकित्साधिकारी का कुर्सी दिन भर खाली रही। कर्मचारी भी 12 बजे के बाद पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकास साठे ने बताया कि गोरखपुर के साथ कुशीनगर का चार्ज मिला है। कुछ जरूरी कार्य के कारण कुशीनगर नहीं पहुंच पाए हैं। वहीं 11 बजे तक सहायक आयुक्त एंव सहायक निबंधक सहकारिता शिवजी यादव की कुर्सी खाली रही। साढ़े 11 बजे के बाद अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/ सहायक सर्वे कमिश्रर वक्फ लालमन पहुंचे। इस संबंध में उनका कहना है कि मूल्यांकन कार्य केंद्रों का निरीक्षण करने गए थे। इस कार्य विलंब हुआ। लघु सिंचाई विभाग के कनिष्ठ सहायक की कुर्सी दिन भर खाली रही।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग का चक्कर लगा रहे बुजुर्ग
समाज कल्याण विभाग में मंगलवार को वृद्धा पेंशन से संबंधित पहुंची वृद्ध महिलाएं मायूस लौट गई। रमावती, फुलमति, कुशमी, सरिता, फूलवरिया ने बताया कि छह माह से पेंशन के लिए ऑनलाइन कराने के बाद समाज कल्याण विभाग में चक्कर लगा रही है। अभी तक पेंशन नहीं बन पाया है। वही कुछ महिलाओं का कहना था कि कुछ महीने पेंशन मिलने के बाद बंद हो गया। विभाग में आने पर अधिकारी व कर्मचारी सही से समझाते नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ जन सुनाई में मेरे साथ बैठते हैं। शासन का निर्देश है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से अपने कक्ष में पहुंचें। समय-समय पर जांच करके कार्रवाई की जाती है। विकास भवन में अधिकारी व कर्मचारी समय से नहीं पहुंच रहे हैं तो उनसे जवाब-तलब किया जाएगा।
- एस राजलिंगम, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed