फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Alok was murdered by friends, wife also involved

Kushinagar News: दोस्तों ने की थी आलोक की हत्या, पत्नी भी शामिल

Wed, 24 Apr 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Alok was murdered by friends, wife also involved
पडरौना। घर से चाय पीने गए आलोक की दूसरे दिन धौरा बरवा नहर के किनारे शव मिला था। सिर पर गहरे चोट के निशान थे और उसकी बाइक गायब थी। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि अवैध संबंध में पत्नी ने उसके दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों को जुटा ली है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश पुलिस कर सकती है।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जमुनी बरवा गांव के बड़े टोला निवासी आलोक विदेश रहते थे। कुछ माह पहले वह घर आए थे। शनिवार की शाम को आलोक को इसके दोस्तों ने चाय पीने के लिए घर से फोन कर दोस्त से चौराहा पर बुलाया। देर रात तक आलोक घर नहीं पहुंचा और रविवार को सुबह उसकी लाश धौरा बरवा नहर के किनारे खून से सनी हुई मिली। उसके जेब से मिले मोबाइल से पुलिस ने उसकी पहचान की और मौके से उसकी बाइक गायब थी। पुलिस ने सोमवार को घटना में शामिल दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की माने तो आलोक विदेश रहता था। उसके घर उसके दोस्तों का आना जाना लगा रहता था। इस दौरान उसकी पत्नी से दोस्तों का अवैध संबंध हो गया था। विदेश से आने के बाद आलोक को इसकी भनक लग गई थी। पत्नी ने दोस्तों से मिलकर आलोक की हत्या कराई है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि अवैध संबंध में पत्नी ने दोस्तों से मिलकर आलोक की हत्या कराई है। घटना का आज पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed