{"_id":"5e12243e8ebc3e87de7e10ee","slug":"alleges-attempt-to-burn-alive-kushinagar-news-gkp336070312","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल छिड़ककर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल छिड़ककर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप
विज्ञापन

बरवापट्टी। दशहवा गांव के धोबीघटवा टोला में झोपड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने और जान से मारने की कोशिश की गई। गांव के मोहन मद्धेशिया ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रविवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहन मद्धेशिया ने तहरीर में बताया है कि वह धोबीघटवा चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं। शनिवार की देर शाम दुकान बंदकर अंदर बने आवास में परिवार के सदस्यों के साथ सोने चले गए। करीब रात 11 बजे कुछ लोग आए और झोपड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगने की लपेट को देखकर नींद खुली और बाहर निकला तो कुछ लोगों को भागते हुए देखा। शोर मचाने केेे बाद पहुंचे गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन 7750 रुपये जल गए। इसकी सूचना तत्काल डायल 112 नंबर पर दी। इस संबंध में एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।