फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Alleged death of patient due to wrong treatment, hospital sealed

गलत इलाज से मरीज की मौत का आरोप, अस्पताल सील

Thu, 25 Aug 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Alleged death of patient due to wrong treatment, hospital sealed
अस्पताल को सील करने पहुंची एसडीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
गलत इलाज से मरीज की मौत का आरोप, अस्पताल सील
विज्ञापन

तमकुहीराज। तमकुहीराज नगर पंचायत स्थित भटवलिया में संचालित एक निजी अस्पताल से रेफर किए गए मरीज की रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजन पुन: अस्पताल के गेट पर पहुंचे और शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि अस्पताल में गलत दवा देने से मरीज की मौत हुई है। जानकारी होने पर एसडीएम की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर अस्पताल सील कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती बिहार प्रांत के विसंभरपुर थाना क्षेत्र स्थित मटिहिनिया निवासी नारायन राम (55) को बुधवार की शाम श्वांस संबंधी परेशानी होने पर उनकी बहू बेदांती देवी इलाज कराने के लिए तमकुहीराज स्थित ओम हॉस्पिटल में लेकर पहुंचीं थीं। बेदांती देवी का आरोप है कि अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने दवा देकर उन्हें घर भेज दिया। रात में दवा खाने के बाद नारायन राम की हालत बिगड़ने लगी। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने ससुर को लेकर अस्पताल पहुंचीं। यहां कुछ दवाएं देने के बाद कसया के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में नारायन राम की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन पुन: शव लेकर अस्पताल के गेट पर पहुंचे और शव रखकर हंगामा करने लगे। वे अस्पताल प्रबंधन पर गलत दवाएं देने का आरोप लगा रहे थे। इसके बाद वहां भीड़ जुट गई, जिसकी वजह से तमकुहीराज-सेवरही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रास्ता खाली कराया और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि अस्पताल के बोर्ड पर किसी डॉक्टर या संचालक का नाम नहीं है। बोर्ड पर दो मोबाइल नंबर अंकित हैं। उन नंबरों पर फोन करने पर किसी विकास सिंह नाम के व्यक्ति ने फोन उठाया। उसने बताया कि इस अस्पताल को दो माह पूर्व तक वह संचालित करता था। अब उसे अमित नाम का एक व्यक्ति संचालित कर रहा है, लेकिन उस व्यक्ति के नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा था।

इसकी जानकारी होने पर तमकुहीराज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार राय ने एसडीएम व्यास नारायण उमराव की उपस्थिति में अस्पताल को सील करा दिया। तमकुहीराज के एसओ अश्वनी कुमार राय का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा।
गलत दवा देने से मरीज की मौत के आरोप में अस्पताल की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed