फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of short-weighing of rations and mistreatment; demand for an investigation.

Kushinagar News: राशन घटतौली और दुर्व्यवहार का आरोप, जांच की मांग

Sun, 18 Oct 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Allegations of short-weighing of rations and mistreatment; demand for an investigation.
फाजिलनगर। तमकुहीराज तहसील के जोगिया सोमाली पट्टी गांव में राशन वितरण में घटतौली और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। गांव निवासी लालबहादुर कुशवाहा ने उचित दर विक्रेता अजीत राय पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, राशन वितरण के दौरान दो डिजिटल कांटों का इस्तेमाल किया जाता है। आरोप है कि इस व्यवस्था के जरिए राशन की तौल में अनियमितता की जाती है और कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज दिया जाता है। विरोध करने पर राशन देने से मना करने के साथ राशन कार्ड बंद कराने की धमकी भी दी जाती है।
विज्ञापन

लालबहादुर कुशवाहा का आरोप है कि नियमानुसार राशन की मांग करने पर कोटेदार गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दुकान के अभिलेखों और तौल व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी तमकुहीराज कुणाल गौरव ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत प्राप्त होने पर इसकी जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed